जाफना किंग्स के सह-मालिक बने ज़हीर खान, स्वीडिश ग्रुप के साथ मिलकर खरीदी टीम
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ज़हीर खान ने स्वीडन की स्पोर्ट्स ओनरशिप कंपनी 'एंकर स्पोर्ट्स एबी' के साथ साझेदारी कर लंका प्रीमियर लीग (LPL) की सबसे कामयाब टीम 'जाफना किंग्स' में हिस्सेदारी खरीदी है। अब चार बार की विजेता रही यह टीम 'एंकर जाफना किंग्स' के नाम से जानी जाएगी। बता दें कि इस टीम के पिछले मालिक को मैच फिक्सिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था।