जापान: सातवीं बार मां बनीं कोतोए हाशिमोटो, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट
जापान में गिरती जन्म दर और जनसंख्या संकट के दौर में, लेखिका और पूर्व राजनीतिक उम्मीदवार कोतोए हाशिमोटो ने सातवीं बार बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नवजात शिशु की एक फोटो पोस्ट की, जो काफी चर्चा में है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने जापानी महिलाओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने का आग्रह किया है और कहा है कि देश का आने वाला कल इसी पर निर्भर करता है।