जापान के 40 साल पुराने घर का वीडियो वायरल, भारतीय क्रिएटर ने दिखाई अंदर की झलक
भारतीय कंटेंट क्रिएटर आदित्य साहू ने जापान में स्थित 40 साल पुराने एक घर का वीडियो साझा किया है, जो अपनी सादगी और बेहतरीन डिजाइन के कारण लोगों का ध्यान खींच रहा है। साहू ने घर की मालकिन से अनुमति लेकर इस घर का दौरा किया। वीडियो में घर के अंदर पारंपरिक टाटामी फ्लोरिंग, लकड़ी से बनी दीवारें, एक सुंदर बगीचा और जापानी शैली का बाथरूम दिखाई दे रहा है।