जापान के क्यूशू में 7.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
जापान के क्यूशू इलाके में 7.1 की तीव्रता वाला एक बड़ा भूकंप दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने इसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया है और तटीय इलाकों में रहने वाले निवासियों को फौरन सुरक्षित और ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं। खबरों के अनुसार, भूकंप के झटके काफी शक्तिशाली थे जिससे कई इमारतें कांप उठीं और समुद्र में 3.28 फीट तक ऊंची लहरें देखी गईं।