जानिए 'तारक मेहता' के सितारों की एक एपिसोड की कमाई
टीवी9 भारतवर्ष की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का मुख्य किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी एक एपिसोड के लिए ₹1.5 से ₹2 लाख तक चार्ज करते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि जेठालाल के पिता का रोल करने वाले अमित भट्ट को हर एपिसोड के ₹70,000 से ₹75,000 मिलते हैं। वहीं, अय्यर का किरदार निभाने वाले तनुज महाशब्दे को ₹40,000 से ₹45,000, आत्माराम भिड़े बने मंदार चंदवाडकर को लगभग ₹80,000 और पत्रकार पोपटलाल की भूमिका निभाने वाले श्याम पाठक को प्रति एपिसोड ₹60,000 से ₹65,000 दिए जाते हैं।