जानिए कौन हैं सुनील लोधी, जिन्होंने 'हनुमान अंश' फिल्म का मशहूर भजन गाया है?
नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' का लोकप्रिय भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे' मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले बुंदेलखंडी लोक कलाकार सुनील लोधी ने अपनी आवाज में गाया है। जन्म से ही आंखों से देख पाने में असमर्थ सुनील गरीबी के कारण कभी शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाए। फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने जब उनका 'मोरे संकट के कटैया' भजन सुना, तो वे काफी प्रभावित हुए और उन्होंने सुनील को मुंबई आने का न्योता दिया।