जानिए कौन हैं नंदिता सिन्हा, जो संभालेंगी स्विगी इंस्टामार्ट के CEO का पद
नंदिता सिन्हा आगामी 3 अगस्त को स्विगी इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का कार्यभार संभालने जा रही हैं। इससे पहले वह मिन्त्रा की सीईओ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। IIT BHU और FMS दिल्ली से पढ़ाई करने वाली नंदिता के पास कंज्यूमर इंटरनेट सेक्टर में 20 साल से ज्यादा का लंबा अनुभव है। वह अपने करियर में फ्लिपकार्ट, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ब्रिटानिया जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ भी काम कर चुकी हैं।