जानिए कौन हैं गौरी स्प्रैट और क्या है उनकी कुल संपत्ति?
अभिनेता आमिर खान की पत्नी गौरी स्प्रैट का जन्म बेंगलुरु में हुआ था। वह एक फैशन स्टाइलिस्ट और सैलून व्यवसायी हैं। 47 वर्षीय गौरी के पिता रॉबर्ट स्प्रैट तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं, वहीं उनकी मां रीता स्प्रैट पंजाबी-आयरिश हैं। गौरी ने अपनी स्कूली शिक्षा ऊटी के ब्लू माउंटेन स्कूल से पूरी की थी, जिसके बाद वह लंदन चली गई थीं। उनकी कुल संपत्ति का अनुमान ₹24 से ₹40 करोड़ के बीच लगाया गया है।