ज़िम्बाब्वे के सामने अर्धशतक पूरा करते ही वैभव सूर्यवंशी ने 'A' बनाकर मनाया जश्न
गुरुवार को ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध खेले गए पहले T20I मुकाबले में 15 वर्षीय भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक पूरा करने के बाद अपने हाथों से 'A' का आकार बनाकर सेलिब्रेट किया। इस जश्न का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। आपको बता दें कि वैभव ने IPL 2026 के दौरान भी इसी अंदाज में जश्न मनाया था, जो उन्होंने अपनी मां आरती सूर्यवंशी को समर्पित किया था।