जहानाबाद: दो पत्नियों को बराबर समय बांटने वाला पति तीसरी महिला संग भागा
बिहार के जहानाबाद में एक 45 साल का व्यक्ति अपनी दो पत्नियों और चार बच्चों को बीच मझधार में छोड़कर किसी अन्य महिला के साथ भाग गया है। अब दोनों पीड़ित पत्नियां इंसाफ की मांग को लेकर पुलिस की शरण में पहुंची हैं। आरोपी पति पहले दोनों पत्नियों के साथ आपसी समझौते के तहत चार-चार दिन का समय बिताता था, लेकिन उसके अचानक चले जाने के बाद अब दोनों परिवारों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है।