रोहतास में जहरीले चारे से 7 मवेशियों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग।
रोहतास के तेलिपोखर गांव में शुक्रवार शाम हरी घास खाने से पशुपालक राधेश्याम सिंह के 2 बछड़ों, 1 गाय और 4 भैंस समेत 7 मवेशियों की मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पशु चिकित्सा अधिकारी ने जहरीली घास से विषाक्तता की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई है।