जस्टडायल का मुनाफा ₹166 करोड़ पहुंचा, दिनकर अयिलावरपु को मिली CEO की जिम्मेदारी
जस्टडायल ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के वित्तीय आंकड़े पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा पिछले साल के ₹159 करोड़ से बढ़कर अब ₹166 करोड़ हो गया है, वहीं राजस्व भी ₹297 करोड़ से बढ़कर ₹327 करोड़ पर पहुंच गया है। इसके अलावा, कंपनी ने फ्लिपकार्ट के पूर्व अधिकारी दिनकर अयिलावरपु को 10 जुलाई से नया सीईओ और 'की मैनेजेरियल पर्सनल' के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है।