जसप्रीत बुमराह ने वनडे में खेली अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, एक ओवर में बटोरे 18 रन
दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के गेंदबाज साकिब महमूद के एक ओवर में कुल 18 रन जड़ दिए। इस दौरान बुमराह ने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। उन्होंने 13 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 20 रन बनाए, जो कि वनडे फॉर्मेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। गौरतलब है कि बुमराह के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा 29 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है।