जल संकट के बीच वॉटर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के लिए ₹20 लाख करोड़ का बड़ा अवसर
प्रभादास लीलाधर की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में बढ़ते जल संकट को देखते हुए वॉटर इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में आगामी 10 वर्षों के दौरान ₹20 लाख करोड़ के निवेश की आवश्यकता होगी। यह निवेश इस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के लिए मुनाफे का एक बड़ा जरिया बन सकता है। इसका सीधा फायदा वीए टेक वॉबैग, एनविरो इन्फ्रा इंजीनियर्स और डेंटा वॉटर ऐंड इन्फ्रा सॉल्यूशंस जैसी कंपनियों को मिलने की उम्मीद है।