जल्द आएगी NPS हेल्थ पेंशन स्कीम, पेंशन के साथ स्वास्थ्य बीमा का भी लाभ

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) के चेयरमैन एस. रमण ने मंगलवार को जानकारी दी कि अगले 60 से 70 दिनों के भीतर NPS स्वास्थ्य पेंशन योजना को लॉन्च कर दिया जाएगा। इस स्कीम के जरिए पेंशन फंड और बीमा कंपनियां मिलकर NPS सब्सक्राइबर्स को टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा प्रदान करेंगी। इस पहल की शुरुआत आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस के साथ होगी, जो इस योजना से जुड़ने वाली पहली कंपनी बनेगी।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
जल्द आएगी NPS हेल्थ पेंशन स्कीम, पेंशन के साथ स्वास्थ्य बीमा का भी लाभ | ShortKT