जल्दी खाना खाने की आदत डाल सकती है आपको इन 5 गंभीर बीमारियों के घेरे में
डाइटिशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि तेजी से भोजन करने पर मस्तिष्क को पेट भरने का संदेश देरी से मिलता है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस आदत के चलते मोटापा, पाचन में गड़बड़ी, पेट की परेशानियां, ब्लड शुगर का स्तर बढ़ना और मेटाबॉलिज्म व हृदय से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा रहता है।