जलती चिता से मांस खाने वाली अघोरी पहले पुरुष थी, सर्जरी से बदला था जेंडर
उज्जैन (मध्य प्रदेश) के एसपी प्रदीप शर्मा ने जानकारी दी है कि हाल ही में श्मशान में जलती चिता से मांस खाने के आरोप में पकड़ी गई अघोरी काली मूल रूप से तेलंगाना की रहने वाली है और उसका जन्म एक पुरुष के रूप में हुआ था। शिकायतकर्ता विश्वनाथ के मुताबिक, इसका वास्तविक नाम अल्लूरी श्रीनिवास है, जिसने सर्जरी के जरिए अपना लिंग परिवर्तन करवाया था।