जलगांव: रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने के बाद किशोर ने की आत्महत्या, गेमिंग में हार का था तनाव
महाराष्ट्र के जलगांव में एक 17 साल के लड़के ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। खबरों के अनुसार, अपनी बहन से राखी बंधवाने के बाद उसने घर लौटकर एक संदेश भेजा, जिसमें लिखा था, 'हैप्पी रक्षाबंधन, मां-पापा को अकेला मत छोड़ना, मैं जा रहा हूं।' उसने अपने एक दोस्त को वीडियो भी भेजा, जिसमें उसने ऑनलाइन गेमिंग में पैसे गंवाने की बात स्वीकार की। इसके अलावा, उसने एक और पोस्ट में लिखा, 'अगली बार आऊंगा तो सबका पसंदीदा बन जाऊंगा।'