जर्मनी के समुद्र तट पर खुदाई में मिला द्वितीय विश्व युद्ध का नाजी टैंक
जर्मनी के नॉर्थ-सी तट के निकट खुदाई के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध के दौर का एक StuG-III नाजी असॉल्ट टैंक बरामद हुआ है। कक्सहेवन के पुरातत्व निदेशक एंड्रियास ह्यूसर का कहना है कि इस तरह की हालत में टैंक का मिलना काफी अनोखा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि टैंक की गन बैरल पर मौजूद 17 सफेद निशान दुश्मन के टैंकों को नष्ट करने की संख्या को दर्शाते हो सकते हैं।