जम्मू-कश्मीर: फोटो लेने के लिए रुके पर्यटकों की कार ढलान से खाई में गिरी
जम्मू-कश्मीर के गुरेज में पर्यटकों की एक गाड़ी अचानक लुढ़ककर गहरी खाई में जा गिरी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, पर्यटक वादियों की खूबसूरती को कैमरे में कैद करने के लिए गाड़ी से बाहर निकले थे, लेकिन ड्राइवर हैंड ब्रेक लगाना भूल गया था। राहत की बात यह है कि घटना के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था, जिसके चलते किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।