जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी नंबर वाली रिंग पहने कबूतर की बरामदगी, तस्वीर आई सामने
जम्मू-कश्मीर के हीरानगर सेक्टर के पास एक गांव में एक कबूतर पाया गया है, जिसके पैर में पाकिस्तानी मोबाइल नंबर वाली अंगूठी बंधी हुई है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है कि क्या इस कबूतर का उपयोग सीमा पार से कोई संदेश भेजने के लिए किया जा रहा था। गौरतलब है कि साल 2020 में भी हीरानगर इलाके में इसी तरह का एक कबूतर पकड़ा गया था।