जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी के नाम पर रखा गया
उत्तर रेलवे ने जम्मू-कश्मीर स्थित कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस आदेश के मुताबिक, अब कठुआ (KTHU) स्टेशन को शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी कठुआ (MSKT) के नाम से जाना जाएगा। कैप्टन चौधरी 27 जनवरी 2008 को एक आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे, जबकि उन्हें सेना मेडल से 26 जनवरी 2008 को सम्मानित किया गया था।