जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों के लिए नई मुआवजा नीति, जवानों को मिलेंगे ₹25 लाख
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आतंकवाद से पीड़ित लोगों के लिए मुआवजे की संशोधित नीति जारी की है। नई व्यवस्था के तहत, आतंकी घटनाओं में आम नागरिकों की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को ₹1 लाख की सहायता दी जाएगी, जबकि सुरक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के जवानों की शहादत पर ₹25 लाख का मुआवजा मिलेगा। इस नीति में पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों के परिवारों, पूर्व सैनिकों और दिव्यांग हुए व्यक्तियों के लिए भी मुआवजे की अलग-अलग श्रेणियां तय की गई हैं।