जमशेदपुर FC को बंद न करने की सुनील छेत्री ने टाटा ग्रुप से की गुहार, बोले- 'दिल से सोचें'
भारतीय फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री ने टाटा ग्रुप से आग्रह किया है कि वे जमशेदपुर एफसी को इंडियन सुपर लीग (ISL) से बाहर करने के अपने निर्णय पर फिर से विचार करें। छेत्री ने कहा कि यह भारतीय फुटबॉल के लिए एक बड़ा नुकसान साबित होगा। उन्होंने सलाह दी कि इस मामले में दिमाग से ज्यादा दिल की सुनें। वहीं, जमशेदपुर एफसी की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि वे फुटबॉल को आगे बढ़ाने के अपने प्रयासों को जारी रखेंगे।