जब मेजर ध्यानचंद ने ठुकराया हिटलर का प्रस्ताव, पद और पैसों के लालच को किया खारिज
हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद से जुड़ी एक प्रसिद्ध कहानी है, जिसमें जर्मनी के तानाशाह अडॉल्फ हिटलर ने उन्हें अपनी टीम की तरफ से खेलने का न्योता दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, 1936 के बर्लिन ओलंपिक फाइनल में जर्मनी को 8-1 से करारी शिकस्त देने के बाद हिटलर ने ध्यानचंद को जर्मनी के लिए खेलने के बदले मोटी रकम और ऊंचे पद का लालच दिया था। हालांकि, ध्यानचंद ने उनके इस प्रस्ताव को सिरे से नकार दिया था।