जब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में लुटाए गए सबसे महंगे रन, बुमराह ने ब्रॉड के ओवर में मचाया था कोहराम
2 जुलाई, 2022 को भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट के एक ओवर में सर्वाधिक रन बटोरने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। एडजबेस्टन टेस्ट के दौरान उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में दो छक्के और चार चौके जड़े, साथ ही एक रन भी लिया। उस पूरे ओवर में ब्रॉड ने 6 एक्स्ट्रा समेत कुल 35 रन खर्च किए थे।