जबलपुर: फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराया स्कूटर, 40 फीट नीचे गिरने से युवक की मौत
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां फ्लाईओवर पर स्कूटर अनियंत्रित होकर बाउंड्री से टकरा गया। इस टक्कर के बाद सवार करीब 40 फीट की ऊंचाई से नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।