जबरन वसूली के आरोपों पर बंगाल बीजेपी ने 22 नेताओं को निकाला
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने उगाही के आरोपों के चलते अपने 22 कार्यकर्ताओं पर निलंबन की गाज गिराई है। इसके साथ ही, 250 अन्य वर्कर्स को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, करीब 80 पदाधिकारियों के जवाब से संतुष्ट होने के बाद उन्हें इस कार्रवाई से बाहर रखा गया है।