जनगणना 2027 के अगले चरण यानी जनसंख्या गणना की प्रक्रिया आज से लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी व बर्फीले इलाकों में शुरू हो गई है। इन जगहों पर लोग 17 से 31 अगस्त के बीच खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद, 1 सितंबर से 30 सितंबर तक सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की गिनती करेंगे।