जंतर-मंतर से लौट रहे 20 से ज्यादा लोग दिल्ली पुलिस की हिरासत में
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को जंतर-मंतर से वापस आ रहे 20 से 25 लोगों को दिल्ली पुलिस ने रोक लिया। इन लोगों पर प्रतिबंधित इलाके में जमा होने का आरोप है। पुलिस ने इन सभी को लोधी कॉलोनी थाने ले जाकर प्रदर्शन में उनकी भागीदारी को लेकर सवाल-जवाब किए। दूसरी ओर, वकीलों का दावा है कि उन्हें हिरासत में रखे गए लोगों से मुलाकात करने की अनुमति नहीं दी गई।