जंतर-मंतर प्रदर्शन: छात्रों पर न गोली चली, न किसी की हड्डी टूटी, बोले रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि दिल्ली में NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एक भी गोली नहीं चलाई गई। उन्होंने आगे कहा, "किसी की जान नहीं गई और न ही किसी की हड्डी टूटी है। दिल्ली पुलिस और प्रशासन की सराहना की जानी चाहिए कि उन्होंने इतने बड़े स्तर के विरोध को बिना किसी को गंभीर चोट पहुंचाए नियंत्रित किया।"