जंतर-मंतर पर चर्चा में आए अभिनव बिष्ट का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से शुरू
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान सुर्खियों में आए Gen Z प्रदर्शनकारी अभिनव बिष्ट का इंस्टाग्राम अकाउंट अब वापस चालू हो गया है। अकाउंट सस्पेंड होने के बाद अभिनव ने एक भावुक वीडियो पोस्ट करके इस बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि अभिनव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह किशोर कुमार के मशहूर गाने 'मेरे महबूब कयामत होगी' की धुन पर अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ डांस करते नजर आए थे।