जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाति-आधारित आरक्षण के विरोध में इकट्ठा हुए कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस और आरएएफ ने हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शन के लिए पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद सैकड़ों लोग वहां जमा हुए थे। इस दौरान विरोध में शामिल पत्रकार अजीत भारती ने कहा, "सत्ता को यह याद रखना चाहिए कि हम कल फिर वापस आएंगे।"