छिंदवाड़ा: मेहंदी से शरीर पर सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, ससुराल वालों के डर से नहीं लिखा कागज पर

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक महिला ने अपने शरीर पर मेहंदी के जरिए सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना की एक तस्वीर भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे की हालिया मौत के बाद से गहरे सदमे में थी। मृतका के भाई का आरोप है कि ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे और उन्हीं के खौफ की वजह से उसने कागज के बजाय अपने शरीर पर सुसाइड नोट लिखा।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
छिंदवाड़ा: मेहंदी से शरीर पर सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, ससुराल वालों के डर से नहीं लिखा कागज पर | ShortKT