छात्रों पर कार्रवाई बंद नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा: सीजेपी
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस द्वारा छात्रों को परेशान करने का सिलसिला नहीं थमा, तो संगठन बड़े स्तर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह छात्रों को बिना वजह निशाना बनाना बंद करे। गौरतलब है कि इससे पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए थे कि केवल उन्हीं प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा हो।