छत्तीसगढ़: रील देखते वक्त नेटवर्क गायब होने से नाराज महिला ने तोड़ा फोन, जहर खाकर दी जान

कोरबा, छत्तीसगढ़ में एक 52 वर्षीय महिला ने मोबाइल पर रील देखते समय नेटवर्क चले जाने से परेशान होकर अपना फोन गुस्से में ज़मीन पर पटककर तोड़ दिया। इसके बाद महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। पति ने उसे उल्टी कराने के लिए गोबर का पानी पिलाया, लेकिन तबीयत में कोई सुधार न होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
छत्तीसगढ़: रील देखते वक्त नेटवर्क गायब होने से नाराज महिला ने तोड़ा फोन, जहर खाकर दी जान | ShortKT