छत्तीसगढ़ की दिलमति कैसे बनीं 'लखपति दीदी'? ₹1 लाख के लोन से खड़ा किया ₹8 लाख का कारोबार
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर की रहने वाली दिलमति ने एक स्वयं सहायता समूह से ₹1 लाख का कर्ज लेकर सुअर पालन का काम शुरू किया। उन्होंने झारखंड से 10 सुअर खरीदे थे। आज उनके पास 9 मादा सुअर हैं, जो हर बार 9 से 10 बच्चों को जन्म देती हैं। सुअर का एक बच्चा लगभग ₹5,000 में बिक जाता है, जिससे दिलमति अब साल भर में ₹7 से ₹8 लाख तक की कमाई कर रही हैं।