छत्तीसगढ़: इंजेक्शन लगाने के बाद महिला ने तोड़ा दम

कोंडागांव, छत्तीसगढ़ में एक महिला की इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद हालत खराब हो गई। उसे आनन-फानन में सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया। परिवार वालों का कहना है कि लैब टेक्नीशियन ने खून का नमूना लेने के बाद महिला को इंजेक्शन दिया था। इस घटना पर स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित लैब टेक्नीशियन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
छत्तीसगढ़: इंजेक्शन लगाने के बाद महिला ने तोड़ा दम | ShortKT