छतरपुर: तीन बहनों की मौत के बाद कब्र से निकाले गए शव, खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

मध्य प्रदेश के छतरपुर में तीन सगी बहनों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत होने के बाद, उनके शवों को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, शुक्रवार की रात दो बहनों ने बैंगन का भरता और रोटी खाई थी, वहीं 9 महीने की सबसे छोटी बच्ची ने अपनी मां का दूध पिया था। शनिवार की सुबह महज एक घंटे के अंतराल में तीनों बहनों ने दम तोड़ दिया।

by shortkt.com
23 घंटे पहले
छतरपुर: तीन बहनों की मौत के बाद कब्र से निकाले गए शव, खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत | ShortKT