छतरपुर: केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के खिलाफ 15 दिन से चल रहा धरना पुलिस ने हटवाया
मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में पिछले 15 दिनों से चल रहा अनशन रविवार को पुलिस और प्रशासन की मदद से खत्म कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि जलस्तर बढ़ने और प्रदर्शनकारियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। वहीं, आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने अमित भटनागर सहित कई लोगों को हिरासत में लिया और जबरन धरना समाप्त कराया। पुनर्वास के मुद्दे पर अभी भी विवाद बना हुआ है।