चोरों से बचने के लिए शख्स ने निकाला अनोखा तरीका, फ्री वाई-फाई से मोहल्ले को मिली सुरक्षा

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि घाना (अफ्रीका) के एक इलाके में रहने वाले लोगों के पास सुरक्षा गार्ड रखने के लिए पैसे नहीं थे। इस समस्या से निपटने के लिए एक व्यक्ति ने वहां मुफ्त वाई-फाई की सुविधा शुरू कर दी। खबरों के अनुसार, उस इलाके में चोरों का काफी डर था, लेकिन अब फ्री इंटरनेट के लालच में वहां दिन भर युवाओं की भीड़ लगी रहती है। लोगों की मौजूदगी की वजह से चोर अब वहां आने की हिम्मत नहीं करते।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
चोरों से बचने के लिए शख्स ने निकाला अनोखा तरीका, फ्री वाई-फाई से मोहल्ले को मिली सुरक्षा | ShortKT