चॉकलेट न मिलने पर 3 साल के बच्चे ने पुलिस से की मां की शिकायत, कहा- इन्हें जेल भेज दो

साल 2022 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में है। इसमें 3 साल का एक मासूम बच्चा चॉकलेट न मिलने से नाराज होकर पुलिस स्टेशन पहुंच गया और अपनी मां की शिकायत कर दी। बच्चे ने पुलिस से अपनी मां को जेल भेजने की गुहार लगाई। उसने आरोप लगाया कि उसकी मां चॉकलेट छीन लेती है और उसे मारती भी है। बच्चे की यह मासूमियत भरी शिकायत सुनकर वहां मौजूद महिला पुलिस अधिकारी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
चॉकलेट न मिलने पर 3 साल के बच्चे ने पुलिस से की मां की शिकायत, कहा- इन्हें जेल भेज दो | ShortKT