चेन्नई मेट्रो में FD विज्ञापन को लेकर विवाद, महिलाओं के अपमान का आरोप
चेन्नई मेट्रो ट्रेन के भीतर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) का एक विज्ञापन चर्चा का विषय बन गया है। डीएमके सांसद तमिझाची थंगापांडियन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह विज्ञापन महिलाओं का अपमान करता है और उन्हें एक वस्तु के रूप में चित्रित करता है। इस विवादित विज्ञापन में लिखा था, 'गर्लफ्रेंड भले ही 0% इंट्रेस्ट दे, लेकिन हमारी FD 14.40% का ब्याज देती है।'