चेतेश्वर पुजारा को MCC की मानद आजीवन सदस्यता मिली, इंग्लैंड को बताया अपना दूसरा घर
भारतीय टेस्ट क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने मानद आजीवन सदस्यता देकर सम्मानित किया है। इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए पुजारा ने कहा कि इतने प्रतिष्ठित क्लब का आजीवन सदस्य बनना उनके लिए बेहद गर्व और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने इंग्लैंड को अपने दूसरे घर की तरह बताया और कहा कि लॉर्ड्स के मैदान पर खेलना उनके क्रिकेट करियर की सबसे बेहतरीन यादों में से एक है।