चेंबूर, मुंबई में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से हादसा, एक बच्चे की मौत और चार घायल

मुंबई के चेंबूर क्षेत्र में मंगलवार को एक स्कूल बस पर पेड़ गिर गया। इस घटना में एक बच्चे की जान चली गई और चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, बस में कुल 13 विद्यार्थी सवार थे। बताया गया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद बस बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। उसी समय अचानक पेड़ की शाखाएं बस की छत पर टूटकर गिर गईं।

by shortkt.com
17 घंटे पहले