चुनाव में हार के बाद स्मृति ईरानी ने काम के लिए किसे किया था कॉल?
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक पॉडकास्ट के दौरान खुलासा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद उन्होंने टीवी जगत के कई लोगों से संपर्क किया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने उन लोगों को फोन करके कहा था कि अब वह बेरोजगार हैं और उन्हें काम की तलाश है। स्मृति के अनुसार, जियो-हॉटस्टार के वाइस-चेयरमैन उदय शंकर कभी उनकी नौकरी जाने की वजह बने थे, लेकिन उन्हीं की बदौलत उन्हें दोबारा काम भी मिला।