चीन: शराब पार्टी के बाद दोस्त की मौत पर कोर्ट का फैसला, साथियों को देना होगा मुआवजा
चीन में एक शराब पार्टी के दौरान हुई युवक की मौत के मामले में अदालत ने उसके तीन दोस्तों को आंशिक रूप से दोषी माना है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि ये तीनों दोस्त मृतक के परिजनों को 1 लाख युआन (लगभग ₹14 लाख) का हर्जाना दें। अदालत का कहना है कि दोस्तों का यह फर्ज था कि वे उस रात उसकी सुरक्षा का उचित ध्यान रखते।