चीन में रोबोटिक्स प्रतियोगिता के दौरान गिरा रोबोट, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा

चीन में आयोजित वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स के दौरान एक रोबोट 16 किलो का भार उठाने की कोशिश में लड़खड़ाकर जजों की मेज से जा टकराया। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि रोबोट संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा था, तभी उसके हाथ से बारबेल छूट गया और वह सीधे मुंह के बल टेबल पर गिर पड़ा। घटना के बाद रोबोट को स्ट्रेचर के जरिए वहां से ले जाया गया।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
चीन में रोबोटिक्स प्रतियोगिता के दौरान गिरा रोबोट, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा | ShortKT