चीन में दस्तक देगी 'रामायण', फिल्म का नया नाम आया सामने
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' अब चीन के दर्शकों के लिए भी रिलीज की जाएगी, जिससे इसकी वैश्विक पहुंच और बढ़ेगी। यह फिल्म वहां 'रामायण: द लेजेंड ऑफ द प्रिंस' शीर्षक के साथ प्रदर्शित होगी। खबरों के अनुसार, सोनी पिक्चर्स ने वीबो प्लेटफॉर्म पर इस रिलीज की जानकारी दी है, जिसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।