बांका में मानसून सक्रिय: आंधी-बारिश से मिलेगी उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत
बांका में मानसून सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। 9 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। किसानों को खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा गया है।